आरा/बड़हरा, भोजपुर-तक टीम। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिन्हा ओपी क्षेत्र के फरहदा गांव में टोकरी से निकाले गए एक आम के चक्कर में रिटायर्ड बीएमपी जवान की जान चली गई।वहीं घटना में संदर्भ में बताया जा रहा है की मृतक के घर के बच्चे ने किसी दूसरे की टोकरी से केवल एक आम निकाला था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच उपजे विवाद में पिटाई से घायल एक रिटायर्ड बीएमपी जवान की मौत हो गई। पिटाई से घायल जवान ने पटना में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक 74 वर्षीय रिटायर्ड जवान ध्रुर्व प्रसाद जवान फरहदा गांव के निवासी थे।
इसे लेकर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपित संतोष तुरहा उर्फ साधु तुरहा फरहदा गांव का निवासी है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। घटना को लेकर एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। जिसमें दोनों तरफ से लाठी-डंडा व ईट-पत्थर चलते दिख रहा है।