सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को जन जन तक पहुचाएगा युवा जदयू: सागर
मनोनयन पर बधाई देने वालो का तांता
आरा : बिहार प्रदेश युवा जदयू ने जिला अध्यक्ष का गठन किया है जिसकी सूची आज जारी की गई। प्रदेश जदयू कार्यालय में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने आज संयुक्त रूप से प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष की सूची जारी की ।
जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश कमिटी में पार्टी के समर्पित 45 कार्यकर्ताओ को जगह दी गई है, जिसमे आरा जिला के सागर चंद्रवंशी को आरा महानगर पार्टी ने जिम्मेवारी दी है। सागर चंद्रवंशी स्थानीय आरा के गोला मोहल्ला के निवासी है। विगत 2019 से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के जिला मुख्य प्रवक्ता रूप में कार्य कर रहे है। छात्रों एवम युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय सागर चंद्रवंशी कई आंदोलनों के नेतृत्व भी कर चुके है। इसके पहले ये युवा जदयू में जिला मुख्य प्रवक्ता के रुप में कार्य कर रहे थे।
सागर चंद्रवंशी ने अपने मनोनयन पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललन सिंह, वरिष्ठ जदयू नेता राज्यसभा सांसद श्री वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, युवा अध्यक्ष श्री दिव्यांशु भारद्वाज,पूर्व सांसद श्रीमति मीना सिंह, विधान पार्षद श्री राधाचरण सह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी पटना जदयू डॉक्टर नवीन कुमार आर्या, विधान पार्षद श्री रविन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सह पूर्व विधायक श्री विजेंद्र यादव,के प्रति आभार प्रकट किया है।
इनके मनोनयन पर बधाई देने वाले प्रमुख जदयू नेताओ में पूर्व सांसद मीणा सिंह,पूर्व राज्यसभा सदस्य गुलाम रसूल बलियावी, पूर्व मंत्री , जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महानगर अध्यक्ष श्री जयप्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक श्री विजेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव डॉक्टर धर्मेंद्र चंद्रवंशी, शुष्मलता कुशवाहा, प्रदेश सचिव श्री अशोक शर्मा, पुल निर्माण निगम के निदेशक श्री कामेश्वर कुशवाहा, उप मेयर आरा नगर निगम श्रीमति पुष्पा कुशवाहा, वरीय नेता श्री चंद्रभूषण राय, वरीय नेता श्री विश्वनाथ सिंह, वरीय नेता श्री मनोज उपाध्याय, श्री हरेंद्र सिंह तोमर,श्री राजीव रंजन, श्रीवास्तव, श्री पप्पू चौबे, श्री शम्भू सोनी, जिला मुख्य प्रवक्ता श्री अंजनी सिंह, युवा वरीय नेता श्री चीकू सिंह,वरीय नेता प्रिंस सिंह बजरंगी, श्री अंशु सिंह सिकरीवाल श्री सुनील पाठक, श्री राकेश रंजन पुतुल, प्रखण्ड अध्यक्ष तरारी श्री सुधीर सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष श्री मुकुल सिंह, मुकेश कुमार केशरी जितेंद्र राम,मन्जी चौधरी, अजित कुशवाहा, , ओपी मौर्य, सुधांशु सिंह समेत कई है।