रिपोर्टर : आकाश कुमार 

आरा : जिला मुख्यालय आरा स्थित रमना मैदान (रामलीला मैदान) में परंपरागत दायित्व के निर्वाह करते हुए गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भी जोर-शोर से तैयारी की गई थी। लगभग 10 मिनट तक चली आकर्षक आतिशबाजी व 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले को देखने के लिए जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण जुटे। आसपास की दुकानें की छतों पर लोग चढ़कर रावण वध का नजारा देखते रहे।

वहीं घरों में भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में पूजा-अर्चना के साथ हथियार पूजन भी किया गया। रावण दहन के पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन ने किया। इस दौरान भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार एवं पुलिस अधीक्षक संजय कुमार द्वारा भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई ततपश्चात रावण का पुतला दहन किया गया।

विजया दशमी पर्व सत्य के विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। श्रीराम ने रावणरूपी बुराई को मिटाते हुए इस बात का संदेश दिया है कि जीत हमेशा सत्य की होती है। अपने अंदर की बुराईयों को समाप्त कर ऐसा कार्य करें। जिससे समाज का कल्याण हो सकें। पुतला दहन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था किया गया था ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।