आरा। भोजपुर जिला एवं सारण (छपरा) जिला के सीमावर्तीय इलाके में रविवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में गोली लगने से भोजपुर निवासी एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को गोली हाथ में केहुनी के नीचे छूकर निकल गई थी। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के कोल्हारामपुर गांव निवासी बताया जा रहा है। हालांकि जख्मी युवक को गोली कैसे लगी। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वही दूसरी ओर पुलिसिया प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी युवक पेशे से अपराधी छवि का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह सारण जिला के छपरा स्थित हथियार के बल पर लूटपाट की घटना बराबर को अंजाम दे रहा था। उसी दौरान उसे खुद से ही गोली लग गई। जिससे वह जख्मी हो गया था।