हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोली मारी गोली


भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोली मारी। गंभीर हालत में युवक को आरा सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के बारे में बताया गया कि भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में हथियारबंद बाइक सवार ने युवक को गोली मार दी।जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में परिजनों ने आरा सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। वही बताया जा रहा है पूर्व के विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोली मारी है।