रिपोर्टर : आकाश कुमार
आज जिला मुखायल पर धरना प्रदर्शन किया गया. जिला अधिकारी को 11सूत्री का ज्ञापन अखिलेश बाबा के अध्यक्षता में दिया गया. बाबा ने कहा की सरकार सरपंच के साथ सोतेलापन व्यवहार करने काम कर रही है, सरपंचों को अभी तक अधिकार नहीं दिया गया. प्रदेश सचिव आर के सेठी संबोधित करते हुऐ कहा की चुनाव के समय पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दिया गया बयान जमीनी हकीकत बनाया जाए, माननीय मुखमंत्री के द्वारा 13/12/13को बिहार विधान मंडल के दोनो सदनो में एवं22जुलाई2016को वेबकास्टिंग के माध्यम से दिये गय बयान तथा पंचायती राजमंत्री डॉ भीम सिंह के उपस्थिति में 19 अगस्त 2013 की वार्ता एवं निर्गत आदेश निर्देशों को 9 वर्ष तक अनुपालन नहीं किया जा सका।
एमएलसी में वोट देने का अधिकार आज तक नही दिया गया। सरकार विधायकों एवं मंत्रियो की तरहा वेतन भत्ता, पेंशन सुरक्षा , बीमा देना सुनिश्चित किया जाए। ग्राम कचहरी को सर्वसुविधा सम्पन बनाया जाए , अधिकार नहीं दिया गया तो सामूहिक रूप से पटना गांधी मैदान में पूरे बिहार के सवा लाख सरपंच , उपसरपंच सामूहिक इस्तीफा देंगे। इस दौरान काफी संख्या में सरपंच उपस्थित थे। सरपंच सुमित्रा कुअर, शशि भूषण राय,बसंती देवी,राकेश कुमार सिंह, डिग्री साह, धनेश राय,राजू शर्मा, रामानद तिवारी,मधु देवी, कमलेश देवी,बिनेश प्रशाद सिंह आदि थें।