आरा : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है भोजपुर से जहां आरा मंडल कारा में DM , SP समेत तमाम वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में छापेमारी की गई। सोमवार सुबह हुई इस कार्रवाई से जेल में बंद कैदियों के बीच हड़कंप मच गया है। जानकारी मिल रही है कि प्रशासन के द्वारा जेल के सभी वार्डों के एक एक कोने को खंगाला गया है।बताते चलें की
वहीं जिला अधिकारी राजकुमार ने बताया कि जिले में घटित कई घटनाओं में अपराधियों के कनेक्शन सीधे आरा मंडल कारा से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। जिसके बाद जेल के सभी वार्डों के एक एक कोने को खंगाला गया।
इस छापेमारी के दौरान 8 मोबाइल फोन ,खैनी , गांजा सहित कई आपत्तिजनक समान बरामद हुआ है।