रिपोर्टर : आकाश कुमार

आरा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वधान में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस समारोह का आयोजन न्यू पुलिस लाइन भोजपुर आरा के परिसर में किया गया इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री मिथिलेश कुमार ने बताया कि सभी नागरिकों को मनवा अधिकार के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है उन्होंने मानवाधिकार के विषय पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मी को जानकारी दी। इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी भोजपुर आरा एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर ने भी मानवाधिकार की बारे में उपस्थित पुलिसकर्मी को जानकारी दी। 
इस विधिक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मी के माध्यम से आम जनों तक मानवाधिकार के विषय में जानकारी उपलब्ध कराना है। मौके पर नगर आयुक्त भोजपुर, सुश्री शैल, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, श्री मति अनीता कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, भोजपुर, सार्जेंट मेजर, भोजपुर, पिरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा आरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं भोजपुर जिले से आए प्रत्येक थाना के थानाध्यक्ष भी मौजूद थे।