आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के खेताड़ी मोहल्ला जेल स्थित पोखरा के समीप एक पेंटर का मारपीट कर व हत्या कर फेका गया शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना इंचार्ज संजीव कुमार,एसआई देवेंद्र प्रसाद एवं डीआईयू प्रभारी शंभू कुमार भगत घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला वार्ड नंबर 27 निवासी मो.सलीम का 32 वर्षीय पुत्र मो.जमीरउद्दीन उर्फ गोरख है एवं वह पेशे से पेंटर है। इधर मृतक का साला मो.रईस कौसर ने बताया कि शनिवार की सुबह ईद की नमाज पढ़कर घर पर थे तभी अबरपुल निवासी उनका दोस्त मो.गुड्डू के साथ घर से निकले थे। शाम में करीब 6 बजे तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया लेकिन वह नहीं मिल पाए इसके बाद परिजन स्थानीय थाना में में भी इसकी शिकायत करने गए थे। इसके बाद वे लोग मो.गुड्डू के घर गए लेकिन उससे मुलाकात नहीं हो पाई। परिजन फिर दुबारा मो.गुड्डू के घर गए। लेकिन उस समय भी वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद परिजन की जब उससे मुलाकात हुई इसके बाद जब परिजनों ने पूछताछ की तो पहले उसने कुछ भी नहीं बताया इसके बाद जब परिजन पूछताछ की तो उसने बताया कि एक खेताड़ी मोहल्ला निवासी अदिम नाम का लड़का है। तब उन्होंने कहा कि चलो मुझे उसका घर दिखाओ। लेकिन वह उन्हें उस लड़के के घर ना ले जाकर सीधा खेतड़ी मोहल्ला स्थित जेल के समीप लेकर गया जहां उनका शव पड़ा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात परिजनों ने अबरपुल निवासी मो.गुड्डू को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई और उससे पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक का साला मो.रईस कौसर ने अपने जीजा के किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की दुश्मनी एवं विवाद की बातों से साफ इनकार किया है। जबकि दूसरी ओर उसने उसके दोस्त मो.गुड्डू , आदिम सहित एक अन्य लड़कों पर अपने जीजा के साथ पैसे को लेकर उनके चेहरे को कुचलने एवं गला दबाकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वही पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत मारपीट कर हत्या करना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।