आरा : भोजपुर जिला में धूम धाम से देश का 75वां स्वतंत्रा दिवस मनाया गया।बताते चलें कि इस दौरान आरा के रमना मैदान में झंडोतोलन कार्यकर्म का आयोजन किया गया । जहा भोजपुर जिला अधिकारी ने झंडोतोलन किया एवं परेड की सलामी ली , इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजना के बारे में बताया और जिला में चल रही विकास कार्य को बताया। वहीं कार्यक्रम के दौरान निकली गई झाकियां देख आमजन मंत्रमुग्ध हो गए।