भोजपुर में कीटनाशक का सेवन करने से महिला की हालत बिगड़ी

गंभीर हालत में महिला का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत कारीसाथ गांव में शुक्रवार की सुबह कीटनाशक का सेवन करने से एक महिला की हालत काफी बिगड़ गई। उसकी हालत को बिगड़ता देख परिजन द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत कारीसाथ गांव निवासी कविता देवी बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह जब घर के सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे। उसी दरमियान उक्त महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।